IAS Full Form in Hindi, IAS कैसे बने 
IAS Full Form
इस पोस्ट में
आपको IAS Full Form in Hindi और आई ए एस की जानकारी आसान भाषा में
दूँगा और इसके साथ ही IAS का फॉर्म भरने से लेकर इंटरव्यू तक की सभी
जानकारी दूंगा जिसे जानने के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ें|
आई ए एस को आज
भारत की सबसे प्रतिष्ठित और प्रमुख सेवाओं में से एक माना जाता है जिसका फुल फॉर्म
Indian Administrative Service
(भारतीय प्रशासनिक सेवा) है|
IAS कैसे बने ?
UPSC की एग्जाम को भारत में सबसे कठिन एग्जाम में
से एक माना जाता है जिसमे उत्तीर्ण होने के बाद कुल 24 तरह की सेवाओं के लिए लोगों को चुना जाता है जिसमे IAS, IPS, IFS और IRS जैसी सेवाएँ
शामिल है|
UPSC एग्जाम के एक साल पहेले ही इसका टाइम टेबल
प्रकाशित कर दिया जाता है| जिससे पता चलता है की कब कौनसा एग्जाम है और कब एग्जाम
का फॉर्म भरना है|
UPSC एग्जाम देने के लिए आपको ग्रेजुएट होना
जरूरी है और इसके लिए आपने किसी भी फील्ड से ग्रेजुएशन किया हो चल जाएगा फिर चाहे
आपने B.Tech, B.Com या फिर मेडिकल किया हो|
इस एग्जाम को
देने के लिए आपके 10, 12 और कॉलेज के मार्क्स का कोई लेना देना नहीं
होता सिर्फ आपका ग्रेजुएट होना जरूरी है|
IAS अधिकारी बनने के लिए आपका भारतीय नागरिक
होना बहोत ही जरूरी है|IAS Full Form in Hindi
UPSC Age Criteria
इस एग्जाम को
देने के लिए सभी जातियों के लोगों के लिए अलग अलग उम्र का मापदंड रखा गया है, जो
कुछ इस प्रकार है:-
जनरल केटेगरी
के लोगों के लिए 21 से 32 वर्ष की उम्र रखी गयी है| जनरल केटेगरी में जम्मू और
कश्मीर के लोगों के लिए 37 वर्ष की उम्र रखी गयी है|
OBC केटेगरी के लोगों के लिए 21 से 35 वर्ष की उम्र रखी गयी है| OBC केटेगरी में
जम्मू और कश्मीर के लोगों के लिए 40
वर्ष की उम्र रखी गयी
है|
SC/ST केटेगरी के
लोगों के लिए 21 से 37 वर्ष की उम्र रखी गयी है| SC/ST केटेगरी में जम्मू और कश्मीर के लोगों के
लिए 42 वर्ष की उम्र रखी गयी है|
विकलांग लोगों
के लिए 21 से 42 वर्ष की उम्र रखी गयी है और वह जम्मू
और कश्मीर से हैं तो 50 वर्ष की उम्र
रखी गयी है|
कितने attempt में UPSC एग्जाम पास
करना होता है ?
जनरल केटेगरी
के लोगों को यह एग्जाम 6 प्रयास में पास करना पड़ता है|
OBC केटेगरी के लोगों को यह एग्जाम 9 प्रयास में पास करना होता है|
SC/ST केटेगरी के लोग जितने चाहे उतने प्रयास कर
सकते हैं उनके लिए किसी तरह की कोई लिमिट नहीं है|
UPSC में सबसे पहेले प्रिलिम एग्जाम होती है उसके
बाद मेन एग्जाम और फिर इंटरव्यू होता, जो शख्स इन तीनो एग्जाम को पास कर लेता है
उसे ही IAS, IPS, IRS,IFS जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए चुना जाता है|
प्रिलिम एग्जाम में दो पेपर होते हैं जिनमे दोनों पेपर के 200-200 गुण होते हैं और दोनों पेपर का समय दो-दो
घंटे का होता है| यह पेपर हिंदी और इंग्लिश दो भाषा में होते है जिनमे से आप जो
भाषा चाहे पसंद कर सकते हों|
मेन एग्जाम
में कुल 9 पेपर होते हैं जिनके कुल गुण 1750 होते हैं|
मेन एग्जाम
में पास होने के बाद इंटरव्यू की बारी आती है और यहाँ पर ही ज्यादातर लोग फ़ैल हो
जाते हैं क्यूंकि उनमे कॉन्फिडेंस लेवल, कम्युनिकेशन स्किल का आभाव होता है|
IAS officer को दी जानेवाली सभी सुविधाएँ
एक IAS अधिकारी को अच्छी सुरक्षा दी जाती है जिसके लिए उनके साथ हंमेशा दो या तीन
सुरक्षाकर्मी होते हैं और उन्हें एक आलिशान घर भी दिया जाता है|
अगर कोई IAS अधिकारी विदेश जाकर आगे की पढाई करना चाहता है तो उसका सारा खर्चा सरकार
उठाती है|
एक IAS अधिकारी और उसके परिवार को निःशुल्क मेडिकल सहाय दी जाती है और उन्हें मुफ्त बिजली और टेलीफोन कनेक्शन
दिए जाते हैं|
IAS अधिकारी को सरकार की तरफ से एक वाहन भी दिया
जाता है जिसका सिर्फ आधिकारिक कामों के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है और इनका किसी
निजी काम में इस्तेमाल करना सख्त मना होता है और इन वाहन के पेट्रोल या डीजल का
खर्च सरकार ही उठाती है|
इन सभी
सुविधाओं के अलावा जो एक IAS को मिलता है तो वह है “RESPECT”,… जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है|
आप लोगों को “IAS Full Form in Hindi और IAS कैसे बने”
यानी यह पोस्ट कैसी लगी Comment
करके जरूर बताएं|